Godrej Feliciates jawans of CAF

गोदरेज सीपी लि. ने किया सशस्त्र बल के जवानों का सम्मान

भिलाई। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड की छत्तीसगढ़ शाखा ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की विशेष सशस्त्र बल प्रथम वाहिनी के जवानों, मेडिकल टीम एवं अधिकारियों को उनके अदम्य साहस एवं वीरता के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर जवानों के शौर्य एवं पराक्रम की विस्तार से चर्चा की गई एवं अनेक संस्मरण साझा किये गये।
गोदरेज की छत्तीसगढ़ शाखा के प्रतिनिधि दुर्गेश तिवारी के नेतृत्व में प्रथम वाहनी विशेष सशस्त्र बल के प्रांगण में आयोजित इस समारोह में जवानों और अधिकारियों को नक्सल एवं अन्य क्षेत्रों में किए गए अदम्य साहस के प्रदर्शन पर सम्मानित किया। इनमें प्रमुख रूप से सेनानी प्रथम वाहनी गोवर्धन ठाकुर आईपीएस उप सेनानी एवं भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान एवं सहायक सेनानी सबा अंजुम, सहायक सेनानी गंगा उपाध्याय, प्लांटुन कमांडर जलाल मरकाम, सहायक प्लांटून कमांडर जगदीश सिंह, उप निरीक्षक भीम सिंह, उप निरीक्षक पिनाकी भट्टाचार्य, आरक्षक ममता साहू, बदरू जमाल, जय लाल मरकाम, प्रथम वाहिनी के मेडिकल विभाग में पदस्थ नर्स चित्रकला चंद्राकर शामिल हैं।
इससे पूर्व 11 वीं वाहिनी के सैकड़ों जवानों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में सेनानी प्रथम वाहनी आईपीएस गोवर्धन ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। श्री ठाकुर ने अपने संबोधन में विशेष सशस्त्र बल के जवानों की अनेक उपलब्धियों का बखान किया तथा नक्सल क्षेत्र में कार्यवाही के संस्मरण साझा किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *