SR Hospital Felicitates women staff

महिला दिवस पर अस्पताल ने किया महिला कर्मियों का सम्मान

दुर्ग। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चिखली स्थित एसआर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर ने अपने महिला स्टाफ का सम्मान किया। रेटिनी सर्जन डॉ छाया भारती कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं। विशेष अतिथि के रूप में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ संगीता पात्रे उपस्थित रहीं। सभी महिला कर्मचारियों को गुलाब का फूल देकर उनका सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि घर से निकलकर अब महिलाएं सभी क्षेत्रों में अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं। डॉ. संगीता पात्रे ने कहा कि जिस स्थान पर नारी का पूजन होता है वहां देवता वास करते हैं। एस.आर. हॉस्पिटल में पारिवारिक वातावरण है सभी के द्वारा महिलाओं को विशेष सम्मान दिया जाता है।
कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधन द्वारा डॉ. सौम्या तिवारी, ताज जोशी, स्वाति पारकर, हरि साहू, सीमा बरहरे, तारा पटेल, दामिनी वर्मा, सीमा शर्मा, प्रतिमा केरकेट्टा, सरिता कवाडकर, ममता, बिंदु मानिकपुरी, रूपा चेलक, सरस्वती ,यवंतिका, संगीता जोशी, इंदु कुर्रे, नाजिया खान, अफसर निशा, यशोदा, लक्ष्मी ठाकुर, खुशबू, कौशल्या, रोशनी यादव दुर्गेश्वरी, सीमा, रेनू धनेश्वरी, रूप कुमारी, शारदा पटेल, रितु पाटिल, सावित्री सोनवानी संतोषी आदि का सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *