Gothan Day observed in Bemetara

बेमेतरा जिले में मना गौठान दिवस, नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण

बेमेतरा। गौठानों को स्वावलंबी बनाने एवं आजीविका गतिविधियों को और अधिक तेजी प्रदान करने के लिए गुरूवार को जिले में गौठान दिवस का आयोजन किया गया। जिला स्तर से लेकर विकासखण्ड स्तर के नोडल अधिकारियों ने विभिन्न गौठानों में उपलब्ध संसाधनों की स्थिति और स्व-सहायता समूह की महिला की आय मूलक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। साथ-साथ पशुधन के लिए चारे और पानी की व्यवस्था, गोबर खरीदी एवं बिक्री, शेड निर्माण, फेन्सिंग आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की।
अधिकारियों ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं की बैठक लेकर गोबर खरीदी एवं बिक्री, स्व-सहायता समूह की महिलाओं को होने वाले लाभ के साथ-साथ सब्जी उत्पादन, चारागाह विकास आदि कार्यों के बारे में जानकारी ली। बेमेतरा जिले में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उन्हें स्व-सहायता समूह मे जोंड़कर स्व-रोजगार और आय के साधन उपलब्ध कराये जा रहे है। जिसके फलस्वरूप अब महिलाओं की भागीदारी प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ रही है। उन्होंने महिलाओं को अधिक से अधिक आय मूलक गतिविधियों में जुड़कर अधिक मजबूत और स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
स्वास्थ्य के प्रति स्वयं जागरूक रहने के साथ ही वे लोगों को जागरूक करने के लिए मेराथन का भी आयोजन विगत वर्ष किया था। उनके जन्म दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में महाभोग का आयोजन किया गया। इसके साथ ही आस्था वृद्धाश्रम सेक्टर-2 भिलाई में 100 किलो चावल एवं 10 किलो दाल भेंट किया। इसी तरह नयनदीप विद्यालय सिविक सेंटर भिलाई में भी 100 किलो चावल एवं 10 किलो दाल भेंट किया। रूद्रांश मिश्रा अपने जन्म दिवस को यादगार बनाते हुए श्री गंगाजली शिक्षण समिति के पांच संस्थाओं में 20 हजार रूपये छात्रवृत्ति के रूप में प्रत्येक संस्था को प्रदान करने की घोषणा की है। ज्ञातव्य है कि रूद्रांश समाज सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में नित नवीन कार्य करने के लिए हमेशा प्रेरित रहते है।
महाविद्यालय परिवार उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए उनके दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *