GST imposed on pkd dairy products

गैस सिलिंडर के बाद अब थाली में लगेगी आग, 15 रुपए तक महंगा

रायपुर। जीएसटी की मार अब 16 जुलाई से खाने पीने की के पैक्ड फूड पर भी पड़ने जा रही है। केंद्र ने इन चीजों पर 5 फीसदी जीएसटी लगा दिया गया है। इससे पैक्ड दही, बटर, लस्सी, छाछ, श्रीखंड और गुड़ के साथ अनाज की लिस्ट में शामिल कई चीजों के दाम 1 से 15 रुपए तक बढ़ जाएंगे। किराना और किचन में काम आने वाली चीजों की कीमत बढ़ने से हर महीने का बजट भी बढ़ जाएगा।
200 रुपए के पैक्ड फूड पर 15 रुपए ज्यादा देने होंगे। कोई किराना दुकानदार अपनी चीजों की केवल पहचान के लिए किसी मार्का के साथ उसे पैक कर बाजार में बिक्री करता है तो उसे भी 5 फीसदी जीएसटी देना होगा। इस फैसले से प्री-पैकेज्ड लेबल वाले कृषि उत्पाद जैसे पनीर, छाछ, दही, आटा, अनाज, शहद, पापड़, खाद्यान्न, मांस-मछली (फ्रोजन को छोड़कर), मुरमुरे, गुड़, पोहा आदि चीजों की कीमतें भी बढ़ जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *