पाटणकर गर्ल्स कालेज खिलाड़ियों को करियर मार्गदर्शन
दुर्ग। शासकीय डाॅ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में क्रीड़ा विभाग द्वारा कॅरियर गाईडेंस कार्यक्रम का आयोजन खिलाड़ी छात्राओं के लिये नये सत्र के आरंभ में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रीड़ा समिति की संयोजिका डाॅ. सुचित्रा खोब्रागड़े ने की। उन्होनें कहा कि क्रीड़ा के क्षेत्र में बहुत अधिक संभावनाये हैं छात्रायें मेहनत करके अपना कॅरियर बना सकती हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी ने कहा कि अन्य विषयों की तरह खिलाड़ी छात्राओं के लिये कॅरियर गाईडेंस प्रोग्राम का आयोजन होना चाहिए ताकि खिलाड़ियों को समस्त जानकारी प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाॅ. ऋचा ठाकुर ने छात्राओं को अपनी प्रोफाईल कैसे बनाये एवं प्रमाण-पत्रों का संधारण कैसे करें ताकि अच्छी प्रस्तुति हो सके की जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में क्रीड़ाधिकारी डाॅ. ऋतु दुबे ने बताया कि शारीरिक शिक्षा विषय के क्षेत्र में स्नातक के बाद क्या करना चाहिये ताकि उसे कॅरियर के रूप में अपना सके। डाॅ. दुबे ने बताया कि बी.पी.एड., डिप्लोमा, योगा कोर्स, स्पोर्ट्स मैनेजेमन्ट कोर्स, ऐरोबिक जूम्बा, प्राकृतिक चिकित्सा, जिमट्रेनर, फिजियोथैरेपी कोर्स किये जा सकते है। यह कोर्स किन-किन विश्वद्यालय में संचालित है एवं फीस की जानकारी दी गई।
शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में क्रीड़ाधिकारी कैसे बन सकते है। बी.पी.एड. प्रवेश परीक्षा शारीरिक दक्षता की तैयारी कैसे करें को विस्तृत रूप से बताया गया। खिलाड़ियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ाधिकारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन क्रिकेट खिलाड़ी गरिमा जंघेल ने किया।