Monica of Girls College Wins Gold in Cycle Polo

गर्ल्स कालेज की मोनिका सोना जीतकर ने रचा इतिहास

दुर्ग। शासकीय डाॅ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा मोनिका ने राष्ट्रीय सायकल पोलो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगिता भारतीय सायकल पोलो फेडरेशन द्वारा कोयम्बटूर तमिलनाडु में 21 जुलाई से 24 जुलाई 2022 तक आयोजित की गयी थी। मोनिका ने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। मोनिका पहले भी कई फेडरेशन कप प्रतियोगिता में पदक जीत चुकी है। मोनिका कक्षा आठवी से सायकल पोलो खेल रही है। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी, क्रीड़ा समिति की संयोजिका डाॅ. सुचित्रा खोब्रागड़े, गणेश नायक, क्रीड़ाधिकारी डाॅ. ऋतु दुबे ने मोनिका की इस उपलब्धि पर उसे शुभकामनायें दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *