Couples dump husbands to be together

अपने-अपने पतियों को छोड़ साथ हो गई सखियां

कोरबा। दोनों सखियों में खूब जमती थी। यह रिश्ता इतना गहरा था कि दोनों को ही वैवाहिक जीवन रास नहीं आया। इनमें से एक के पति ने अपनी पत्नी के गुम होने की सूचना पुलिस को दी है। उसने पुलिस को बताया कि इधर उनकी पत्नी ने घर छोड़ दिया है तो उधर उसके सहेली भी अपने पति को छोड़कर भाग गई है। संभावना है कि दोनों सहेलियां साथ-साथ कहीं हैं। उन्होंने पुलिस से दोनों को ढूंढने की अपील की है।
मूल रूप से उरगा इलाके का रहने वाला एक युवक संजय नगर में किराए का मकान लेकर रहता है। वह निजी कंपनी में काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि पिछले 2 दिनों से उनकी पत्नी(23) लापता है। वह हमेशा अपने एक सहेली से बात करती थी। वह दूसरी लड़की भी शादीशुदा है और दीपका क्षेत्र की रहने वाली है। उसने पत्नी की सहेली के घर में भी पता कराया जिससे वह बात करती थी। वह युवती भी लापता है। इसलिए उसे यकीन है कि वह उसी युवती के साथ भागी है।
युवक ने बताया कि उसे जानकारी मिली है कि शादी के पहले भी उसकी पत्नी उसी लड़की के साथ भागी थी। बाद में दोनों अपने-अपने घर लौट आए थे। कुछ दिन पहले ही शादी हुई है। एक दो दिन तो सबकुछ ठीक ही था पर अचानक वह गायब हो गई।
कोतवाली टीआई राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि मौखिक शिकायत मिली है। मामले में जांच की जा रही है।

#Besties #Husband_Dumping #Lesbian_Couple

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *