DSCET Redcross visits Ramshila Ki Kutiya

देव संस्कृति काॅलेज द्वारा रमशीला की कुटिया में सेवा कार्य

खपरी (दुर्ग)। देव संस्कृति काॅलेज ऑफ एजुकेशन एण्ड टेक्नोलाॅजी द्वारा रामशीला की कुटिया वृद्धा आश्रम चिखली में सेवा कार्य किया गया। वृद्ध आश्रम के डायरेक्टर अजय कुमार रेडक्रास सोसायटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। महाविद्यालय की डायरेक्टर ज्योति शर्मा विशिष्ट अतिथि थी। अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. कुबेर गुरूपंच ने की। संचालन और आभार प्रदर्शन सरिता ताम्रकार ने किया।
अजय कुमार ने बताया कि कल्याणी नवजीवन मल्टी थेरेपी सेन्टर तथा रामशीला की कुटिया (वृद्धा आश्रम) का संचालन कल्याणी एकीकृत, पुनर्वास व नशामुक्ति केन्द्र द्वारा किया जाता है। संस्था नशा मुक्ति, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण से संबंधित कार्य किया जाता है, तथा शिक्षण संस्थानो में जाकर छात्रो एवं स्टाॅफ को जागरूक करती है।
ज्योति शर्मा ने कहा की युवा कल का भविष्य है इसलिए नशा मुक्त रहना चाहिए। भौतिकवादी सभ्यता के कारण 60 प्रतिशत लोग नशा की गिरफ्त में आ चुके है, जिसमें पुरूष और महिला दोनो शमिल है। उन्होंने वृद्ध जनों की कुशलता की कामना की व नशा मुक्ति अभियान, स्वालम्बन कार्यक्रम तथा महिला सशक्तिकरण संबंधित योजनाएॅ संचालित करने की बात कही।
अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य कुबेर सिंह गुरूपंच ने कहां की मानव सेवा ही प्रभु सेवा है। मदर टेरेसा के जन्मोत्सव एवं महिला समता दिवस पर लोगों को विभिन्न बुराईयों से दूर रहने का आह्वान किया तथा समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने के लिए कहा उन्होने वृद्ध जनो के प्रति अपने शुभकामनाएं प्रेषित की। महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा वृद्ध जनो से वृद्धा आश्रम में आने के कारणो का अवलोकन किया गया। वृद्ध जनों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी तथा संस्था को महाविद्यालय द्वारा पानी का ड्रम दिया गया। वृद्ध जनो के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएॅ कराई गई। सभी वृद्ध जनों को बैग वितरित किया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक श्री वासुदेव शर्मा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएॅ दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *