खपरी दुर्ग। देव संस्कृति काॅलेज ऑफ एजुकेशन एण्ड टेक्नोलाॅजी में शिक्षक सम्मान दिवस एवं नवप्रवेशित छात्रो का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की डायरेक्टर ज्योति शर्मा उपस्थित थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. कुबेर सिंह गुरूपंच ने की। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा उपस्थित शिक्षक गणों का सम्मान किया गया, और महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा भी शिक्षको का स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया।












