भिलाई। पिछले साल अक्तूबर-नवंबर के दौरान 51 वर्षीय एक महिला हाइटेक पहुंची थी. प्रारंभिक जांच में पैन्क्रियाटाइटिस पाया गया था औषधि से उसे आराम भी मिल गया. पर विशेषज्ञ उसके रक्त में कैल्शियम की बढ़ी हुई मात्रा के लिए और जांच करना चाहते थे. मरीज इसके लिए तैयार नहीं हुई और छुट्टी कराकर घर लौट गई. तकलीफ बढ़ने पर वह दोबारा अस्पताल पहुंची. जांच करने पर उसे एक अत्यंत विरल रोग से पीड़ित पाया गया.












