भिलाई। जगदगुरू शंकराचार्य कॅालेज ऑफ एजुकेशन की IQAC के तत्वाधान में बी.एड. के प्रशिक्षार्थियों ने छ.ग. राज्य के स्थापना एवं बाल दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय सेक्टर-9 के प्राथमिक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को छ.ग. ओलंपिक खेल खिलाया. सभी छात्र-छात्राओं ने बहुत ही उत्साहपूर्वक खेलों में भाग लिया जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम आलू दौड़ में जियांश ने प्रथम स्थान, फुगड़ी में लक्ष्मी ने प्रथम स्थान एवं कुर्सी दौड़ में स्वर्णा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.












