Live bacteria and fungi exhibited in Science College

साइंस कालेज में सूक्ष्म जीवों की जीवंत प्रदर्शनी का आयोजन

दुर्ग. शासकीय विष्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वषासी महाविद्यालय के माइक्रोबायलाॅजी विभाग द्वारा माइक्रोपिया (माइक्रोबायलाॅजिकल एसोसियेशन) के तत्वावधान में बैक्टीरिया एवं फंजाई के जीवंत संवर्धन पर प्रदर्शनी आयोजित की गयी। प्रदर्शनी का शुभांरभ महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आर.एन. सिंह एवं भौतिक शास्त्र के विभागाध्यक्ष डाॅ. जगजीत कौर सलूजा ने रिबन काट कर किया।

प्राचार्य ने विद्यार्थियों के इस प्रयास के लिए उनकी प्रशंसा की तथा उन्हें शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों से विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल स्किल बढ़ने के साथ ही विद्यार्थियों में आत्म विश्वास बढ़ता है। डाॅ. सलूजा ने विद्यार्थियों के कार्य की सराहना की। प्रदर्शनी में 22 बैक्टीरिया एवं 16 फंजाई की स्पीशिज का प्रदर्शन किया गया। इस जीवंत प्रदर्शनी में सूक्ष्म जीवों का संवर्धन पानी, मिट्टी, हवा एवं अन्य स्त्रोतों से किया गया एवं उन्हें अलग-अलग मीडियम में कल्चर करके प्रदर्शित किया गया। इनकी कालोनी के आधार पर इन्हंे पहचान कर प्रत्येक प्रकार का क्यू आर कांडिंग भी विद्यार्थियों के द्वारा की गयी। प्रदर्शनी का अवलोकन विभिन्न विभाग के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के द्वारा किया गया। सभी ने इस प्रदर्शनी की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *