राजनांदगांव. कानफ्लुएंस महाविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्वधान में उपभोक्ता संरक्षण दिवस का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों द्वारा पारी कला गांव के छोटे बड़े होटलों और खाद्य सामग्री वितरित करने वाले विक्रेताओं को उपभोक्ता संरक्षण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया एवं उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के संरक्षण हेतु किन सामग्रियों का उपयोग कितनी शुद्धता के साथ किया जाना चाहिए का निर्देशन प्रदान किया गया।












