भिलाई. कला साहित्य अकादमी द्वारा हुडको के रविन्द्र निकेतन में आयोजित लघु सांगीतिक कार्यशाला में दिग्गजों द्वारा गायन एवं नाट्य से जुड़े कलाकारों को महत्वपूर्ण टिप्स दिये जा रहे हैं. कार्यशाला की तीसरे दिन प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्देशक गुलाम हैदर मंसूरी ने उच्चारण की शुद्धता के संबंध में कई बारीकियां बताईं.












