Akhand Bharat Abhiyan in SSMV

श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में ‘मेरी माटी मेरा देश’ के तहत अखंड भारत विमर्श

भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत अखंड भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में विश्वनाथ बोगी उपस्थित रहे। आप सामाजिक सद्भाव पर कार्य करते हैं. अखंड भारत के विषय पर अंतर्राष्ट्रीय अध्ययनकर्ता हैं। विक्रांत मिश्रा विवेकानंद यूथ सर्किल दुर्ग के संयोजक एवं अर्जुन राठौर विवेकानंद यूथ सर्किल दुर्ग के सदस्य हैं।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अर्चना झा व डीन (अकादमिक) डॉ. जे दुर्गा प्रसाद राव कार्यक्रम में उपस्थित रहे। स्वागत भाषण में प्राचार्य ने अखंड भारत के विषय में जानकारी प्रदान की। मुख्य अतिथि, वरिष्ठ समाज सेवी विश्वनाथ बोगी ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अखंड भारत को हम कैसे अखंड रख सकते हैं और हमारा भारत कैसे खंडित हुआ उन सब कारणों को बताया एवं हम अपने भारत की अखंडता की रक्षा कैसे कर सकते हैं इस विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की। उन्होंने बताया कि भारतीय विदेशों में उच्च पदों पर आसीन हैं। विक्रांत मिश्रा ने भी अखंड भारत के विषय में कहा युवा सोचेगा, अध्ययन करेगा और चिंतन करेगा तभी सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। महाविद्यालय के डीन (अकादमिक) ने भी भारत की अखंडता को हम कैसे अखंड रख सकते हैं इस विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दो की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिल्पा कुलकर्णी इकाई एक के कार्यक्रम अधिकारी ठाकुर रणजीत सिंह, डॉ महेंद्र शर्मा एवं समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ. महेंद्र शर्मा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *