गर्ल्स काॅलेज ने स्वाधीनता दिवस पर निकाली तिरंगा रैली
दुर्ग. शासकीय डाॅ. वामन वासुदेव पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 77 वाँ स्वाधीनता दिवस उल्लहासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। संस्था के प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। रासेयो की छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली जो प्रमुख मार्गों से भ्रमण कर परिसर लौटी।
वीडियो बनाओ प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त बी.ए. भाग-2 की प्रेक्षा यादव को विश्वविद्यालय द्वारा पुरस्कृत किया गया। परिसर में पौधे लगाए गए तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियाँ दी। इस अवसर पर यूथ रेडक्राॅस की छात्राओं ने भी हिस्सा लिया।