Garba fest in Girls College Durg

गर्ल्स कालेज में गरबा; कड़ी स्पर्धा के बीच नृत्यांजलि रही अव्वल

दुर्ग। शासकीय डाॅ. वामन वासुदेव पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में नवरात्रि पर्व के विशेष अवसर पर नृत्य विभाग द्वारा ‘‘गरबा स्पर्धा’’ का शानदार आयोजन किया गया। नृत्य विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ ऋचा ठाकुर ने बताया कि प्रतिवर्ष गरबा स्पर्धा का आयोजन विगत 04 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं की भागीदारी इसकी लोकप्रियता को प्रदर्शित करता है। विजेता समूहों को रनिंग ट्राॅफी के साथ पुरस्कार भी दिए जाते हैं।
‘देशी डे’ के नाम पर आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ आरएन सिंह थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन से प्रतिभाआंे को प्रोत्साहन मिलता है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ सुशील चन्द्र तिवारी ने कहा कि हमारी संस्कृति, परम्परा को सहेजना और युवा पीढ़ी को परिचित कराना ऐसे आयोजन उसे सार्थक बनाते हैं। उन्होंने छात्राओं की बड़ी संख्या में सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदर्शनात्मक कला के विकास से व्यक्तित्व के विकास का उद्देश्य पूर्ण होता है।
आज की स्पर्धा में नृत्यांजलि समूह ने सर्वप्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि मां शादरा एवं चण्डिका समूह क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। रासबिहारी समूह को सात्वंना पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं में प्राविण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। अर्थशास्त्र विभाग के द्वारा आयोजित नेट परीक्षा के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राओं ने भागीदारी निभाई। प्रतियोगिता के निर्णायक राजेन्द्र सोनगरिया, विभा कसेर एवं पूजा उपाध्याय थे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ ऋचा ठाकुर एवं रिया कुशवाहा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *