भिलाई। मुक्तकंठ साहित्य समिति के नववर्ष मिलन के अवसर पर मेटलर्जिकल म्यूजिक मेकर्स (ट्रिपल-एम) के कलाकारों ने समा बांध दिया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्ञान चतुर्वेदी, अध्यक्ष ट्रिपल-एम ने मुक्तकंठ के अध्यक्ष गोविन्द पाल एवं सभी सदस्यों को नववर्ष की बधाई देते हुए उनके सुखद भविष्य और उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की. इस अवसर पर श्री पाल ने मुक्तकंठ का प्रसार देश के सभी राज्यों में करने की घोषणा की.












