राजनांदगांव। धुन के पक्के ऐसे लोग जिन्होंने अपनी जिद से दुनिया बदली है। ऐसी ही एक मिसाल है वैशाली नगर राजनांदगांव निवासी प्रदीप कुमार रामराव देशपांडे। प्रदीप ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना से एक ऐेसी राह बनाई, जिससे केवल आर्थिक दृष्टिकोण से सशक्त बने बल्कि स्वसहायता समूह की महिलाओं को रोजगार भी प्रदान किया। आज उनके साथ-साथ महिला समूहों का भी जीवन बदल रहा है।












