डोंगरगढ़। इकोवीरा इंडिया फाउंडेशन ने शनिवार को डोंगरगढ़ स्थित डंगोरा डैम में स्वच्छता अभियान चलाया। डोंगरगढ़ फिजिकल एकेडमी की टीम, रिफ्रेश हब डोंगरगढ़ व इकोवीरा इंडिया टीम से 42 स्वयं सेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। स्वयं सेवक 5-5 के समूहों में विभाजित कर स्वच्छता से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए। इन लोगों ने बांध से 44 बोरा प्लास्टिक और अन्य कचरा निकाला।












