वित्त मंत्री ने बोर्ड टॉपर संध्या नायक को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

वित्त मंत्री ने बोर्ड टॉपर संध्या नायक को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

“अघरिया बंधु” पुस्तक का विमोचन, समाज की शैक्षणिक और सांस्कृतिक चेतना की सराहना

रायगढ़। वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ में अघरिया समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) बोर्ड परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा संध्या नायक को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने संध्या नायक की इस उपलब्धि को समाज और प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा और उनकी सफलता नए छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है। संध्या नायक ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से यह सिद्ध किया है कि ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थी भी बड़े लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।

कार्यक्रम में श्री चौधरी ने अघरिया समाज की स्मारिका “अघरिया बंधु” का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रकाशन समाज की परंपराओं, संस्कृति, उपलब्धियों और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। वित्त मंत्री ने अघरिया समाज की शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि समाज की एकजुटता और सकारात्मक प्रयास युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

#Agharia_Samaj #OP_Choudhary

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *