हम उम्र सगी मौसी से चल रहा था इश्क, गांव वालों ने करा दी शादी

हम उम्र सगी मौसी से चल रहा था इश्क, गांव वालों ने करा दी शादी

बिहार। वैशाली जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक प्रेमी जोड़े की शादी गांव वालों ने करवा दी। लड़की रिश्ते में अपने प्रेमी की सगी मौसी है। दोनों हम उम्र हैं और बचपन से ही साथ खेले और बड़े हुए हैं। पिछले दो सालों से दोनों के बीच प्रेम संबंध था। पिछले दिनों जब वह मौसी केसाथ कमरे में था तो नाना ने रंगे हाथ पकड़ लिया और हंगामा खड़ा कर दिया।

घर के भीतर मचे शोर-शराबे को सुनकर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने पहले तो दोनों की जमकर पिटाई की और बाद में रजामंदी से दोनों की शादी करवा दी। लड़की ममता जगलाल महतो की पुत्री है। वहीं लड़का गोलू जगलाल महतो की बड़ी बेटी का बेटा है।

एक ऐसा ही मामला इससे पहले उत्तरप्रदेश से सामने आया था। वाराणसी में सूरज ने 7 साल बड़ी मौसी को अपना दिल दे दिया और उसे अपने दिल की बात कही। मौसी ने भी सूरज को हामी भर दी जिसके बाद दोनों ने घर से भाग कर मंदिर में शादी रचा ली। घरवाले इन दोनों की शादी के खिलाफ थे जिसकी वजह से ही दोनों ने अब अपना घर छोड़ दिया है।

#sagi_mausi_se_shaadi

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *