एमजे कॉलेज में कौशल विकास, तीन दिवसीय ड्रोन निर्माण कार्यशाला संपन्न

एमजे कॉलेज में कौशल विकास, तीन दिवसीय ड्रोन निर्माण कार्यशाला संपन्न

भिलाई। एम.जे. महाविद्यालय भिलाई में तीन दिवसीय ड्रोन निर्माण एवं उड़ान कार्यशाला का आयोजन किया गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग जिले के कलेक्टर अभिजीत सिंह आईएएस, महाविद्यालय के डायरेक्टर अभिषेक गुप्ता, डॉ. श्रीलेखा विरुलकर एवं विषय विशेषज्ञ डॉ. अरुणा राणा उपस्थित रहे।
महाविद्यालय की डायरेक्टर डॉ. श्रीलेखा विरुलकर ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में तकनीकी कौशल, नवाचार एवं अनुसंधान का विकास करना है ताकि विद्यार्थी भविष्य की उभरती हुई ड्रोन तकनीक में रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सके.
कलेक्टर अभिजीत सिंह बताया कि वर्तमान समय में आधुनिक युग तकनीकी का युग है। उन्होंने कहा कि तकनीकी कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों में अनेक कौशलों का विकास किया जा सकता है और सार्वजनिक एवं निजी जीवन में दोनों में ही उपयोग करने से अत्यंत लाभ होगा। ड्रोन के अनुप्रयोग से कैरियर की संभावनाएं उनके भविष्य में अच्छी रहेगी। उन्होंने ड्रोन उड़ान एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण में कुशलता हासिल करने के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी।

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने महाविद्यालय में ब्लड डोनेशन कैंप के लिए भी प्रोत्साहित करने एवं सहायता देने की बात कही तथा उन्होंने साथ ही कुछ सार्वजनिक नियमों जैसे हेलमेट का उपयोग, ड्राइविंग लाइसेंस,सप्ताह में एक दिन सामाजिक सेवा करें इन बातों की जानकारी दी और कहा कि समय-समय पर वृद्ध आश्रम एवं अनाथालय में उन्हें सामाजिक कार्यों में और सामाजिक सेवा देनी चाहिए।

कार्यशाला की विशेषज्ञ प्रशिक्षक डॉक्टर अरुणा राणा ने प्रतिभागियों को ड्रोन के विभिन्न भागों की पहचान उड़ान नियंत्रण सुरक्षा मानकों तथा वास्तविक वास्तविक परिस्थितियों में ड्रोन उड़ने का प्रशिक्षण दिया और द्रोण के विभिन्न भागों का संयोजन ड्रोन की वायरिंग सुरक्षा नियम एवं उड़ान संबंधी सावधानियां तथा ड्रोन के प्रयोग से व्यावसायिक लाभों के बारे में बताया ।
कार्यक्रम का संचालन सुश्री सलोनी बसु एवं वंदना साहू ने किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की डायरेक्टर डॉक्टर श्रीलेखा विरुलकर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अनिल कुमार चौबे डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर प्रीति गुरनानी एवं शिक्षा संकाय की विभाग अध्यक्ष डॉ. श्वेता भाटिया ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान कर उन्हें कार्यशाला में सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभाने के लिए बधाई दी और उन्हें प्रोत्साहित भी किया। इस तीन दिवसीय कार्यशाला में सभी विभाग की शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

#Drone_Workshop #MJ_College

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *