छत्तीसगढ़ के संकल्प बजट में स्वास्थ्य पर फोकस, AI का उपयोग बढ़ेगा

छत्तीसगढ़ के संकल्प बजट में स्वास्थ्य पर फोकस, AI का उपयोग बढ़ेगा

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के लिए कई उपाय किये गये हैं जिसमें कई नवाचार भी शामिल हैं। ‘संकल्प’ थीम पर पेश 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए के इस बजट में 18 वर्ष पूरे होने पर बालिकाओं को डेढ़ लाख रुपए दिए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ सरकार अब 5 प्रमुख मिशन पर काम करेगी। इनमें मुख्यमंत्री एआई मिशन, मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन, मुख्यमंत्री खेल उत्कृष मिशन, मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन और मुख्यमंत्री स्टार्टअप और निपुण मिशन शामिल हैं। हर मिशन के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
स्वास्थ्य सेवाओं को हाईटेक बनाने के लिए एआई को भी शामिल किया जाएगा। मेडिकल कालेज अस्पताल रायपु, मेकाहारा में एआई के उपयोग किया जाएगा। इसके लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। रायपुर के कालीबाड़ी में 200 बिस्तरों वाला MCH (मदर चाइल्ड हॉस्पिटल) स्थापित किया जाएगा।
बस्तर और सरगुजा में डॉक्टरों की भर्ती होगी। चिरमिरी में जिला अस्पताल के निर्माण किया जाएगा। साथ ही कांकेर, कोरबा, महासमुंद में नर्सिंग कॉलेज स्थापित किये जाएंगे। प्रदेश 250 महतारी सदन बनेंगे, जिसके लिए 75 करोड़ का प्रावधान किया गया है। मितानिन कल्याण निधि के लिए 350 करोड़ का प्रावधान किया गया है। नशा मुक्ति केंद्रों के संचालन के लिए 20 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान योजना के माध्यम से सरकार और गैर सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए 5 लाख रू तक की इलाज के लिए डेढ़ हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। कर्मचारियों के लिए कैशलेस उपचार योजना के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

#CGBudget #HealthServices

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *