प्रेमिको की हत्या कर सीने पर लिख दिया अपना नाम, शव के साथ बिताए दिन
बठिंडा : इस पागल प्रेमी ने न केवल अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी बल्कि उसके चेहरे और सीने पर चाकूसे अपना नाम गोद दिया। इसके बाद वह दो दिन तक अपने प्रेमिका के शाव के साथ ही पड़ा रहा। जब पुलिस ने लाश बरामद की तो वह हैरान रह गई। हालांकि शव की पचान होने के 48 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को महिला का आधा जला हुआ शव 11 फरवरी को बठिंडा के बेहमन दीवाना के पास एक सूटकेस में भरा हुआ मिला था। आरोपी ने महिला की हत्या के बाद लाश के साथ दिन बिताए। उसके सीने और चेहरे पर चाकू से अपने नाम पर टैटू बनाया। उसके बाद सेल्फी ली। फिर पहचान छिपाने के लिए उसकी लाश को जलाया और बाद में ठिकाने लगाया। हालांकि वह पुलिस के चुंगल में आखिरकार फंस ही गया।
बठिंडा की एसएसपी ज्योति यादव ने बताया कि 11 फरवरी को बठिंडा-मालोट राजमार्ग पर स्थित बहमन दीवाना गांव के पास खेतों से एक लावारिस सूटकेस बरामद हुआ था। लावारिस सूटकेश की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सूटकेस खोला तो रोंगटे खड़े हो गए। इसके अंदर एक अधजरी लाश थी। लाश देखने से समझ आ रहा था कि यह एक महिला की है।
पुलिस ने आगे की जांच शुरू की तो लाश की पहचान की गई। महिला का नाम सपना था। वह मोगा जिले के बाघापुराना की रहने वाली थी। वह अपने परिवार के खिलाफ जाकर एक शख्स के साथ लिव इन में रह रही थी। उसने अपना नाम भी बदलकर मलिका रख लिया था। प्रिंस के साथ उसका अफेयर हो गया था।
सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान मृतक को आखिरी बार बठिंडा के पारसराम नगर इलाके में देखा गया था। मृतक के मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण किया गया और लगभग 10-15 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पुलिस शुक्रवार को बठिंडा के प्रिंस कुमार इलाके में पहुंची।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह मृतक का दोस्त था। 9 फरवरी को जब उसने हत्या की, तब मलिका उसके साथ थी। इसके बाद उसने शव को आंशिक रूप से जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की। 10 फरवरी की रात को उसने शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुआ। फिर 11 फरवरी को उसने शव को एक सूटकेस में भरकर चांदी के रंग की हुंडई आई20 कार में मलौत रोड ले जाकर बेहमन दीवाना गांव के पास मलौत रोड पर ठिकाने लगा दिया।
पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किया गया वाहन और चाकू बरामद कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है और आगे की जांच जारी है। आरोपी प्रिंस कुमार ड्रग अडिक्टेड है। पुलिस ने बताया कि वह दो दिनों तक मलिका की लाश के साथ रहा। उसने मलिका के चेहरे और सीने पर अपने नाम का टैटू गोदा। उसने लाश के साथ सेल्फी लीं और अपने सीने पर बने टैटू के सेल्फी मलिका की लाश के साथ क्लिक कीं।
#LiveinMurder #TattooonCorpse












