शासकीय कन्या महाविद्यालय दुर्ग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
दुर्ग। शासकीय डाॅ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के योग विभाग द्वारा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन प्राचार्य डाॅ रंजना श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि योग एक साधना है, जिसे हम उत्तम स्वास्थ्य, निरेागी काया एवं स्वस्थ मस्तिष्क प्राप्त कर सकते हैं। इस वर्ष सरकार की थीम है – स्वस्थ आयु के लिये योग, मेरा यही संदेष है आप सभी स्वयं के लिए आधा घंटा निकाले और स्वस्थ रहें।
कार्यक्रम में योग विभाग की भूतपूर्व छात्रा नेहा वर्तमान में एमए योगा में अध्ययनरत, की अगुवाई में समस्त महाविद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने योग किया। सुश्री नेहा ने प्रार्थना पश्चात शरीर की जकड़न दूर करने हेतु सूक्ष्म व्यायाम, पवनमुक्त आसन भाग 1, प्राणायाम, आलोम-विलोम, भस्विका, तिर्यक ताड़ासन आदि का अभ्यास कराया एवं मुद्राओं का अभ्यास कराया जिससे आधुनिक विश्व की बीमारियों को रोका जा सकता है, जैसे मधुमेह, रक्तचाप, थायराइड, अनिद्रा आदि को दूर किया जा सकता है।
योग विभाग के छात्रओं द्वारा डाॅ ऋतु दुबे विभागाध्यक्ष के निर्देशन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। सूर्य नमस्कार का मंत्रो सहित प्रदर्शन, नीतू देशमुख द्वारा योगा दिवस क्यों मनाया जाता है इसकी अवधारणा क्या है आलेख प्रस्तुत किया गया, सोनम राजभार द्वारा ताली योग करवाया गया, मनस्वी निर्मलकर द्वारा एड्वांस योग का प्रदर्षन किया गया। अंत में योग निद्रा का अभ्यास कराया। अभ्यास में इनका साथ दिया योग विभाग की चंचल यादव, ईषुलता, हेमकुमारी, नीतू देषमुख, हर्षिता, समृद्धि कौर भाटी, ऋचा, भूमिका, नंदनी नायक, सोनम आदि ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डाॅ अमिता सहगल, डाॅ मीरा गुप्ता, डाॅ सुषमा यादव एवं महाविद्यालय परिवार उपस्थित थे। योग विभाग छात्राओं की ओर से कार्यक्रम का संचालन श्रीमती तुलिका एवं आभार प्रदर्षन मनस्वी निर्मलकर ने किया।
#Yoga_Day #Girls_College_Durg












