शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ में UTD की शुरूवात

शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ में UTD की शुरूवात

रायगढ़। शहीद नंदकु‌मार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ में वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग (यू.टी.डी.) प्रारंभ होने की अनुमति शासन से प्राप्त हुई है। जिसके अंतर्गत पाँच शिक्षण विभाग प्रारंभ किया जाना है। जिनमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार चार वर्षीय पाठ्यक्रम बी.एस. सी. आनर्स गणित, भौतिक व कम्प्यूटर साईंस के साथ व बी.बी.ए. आनर्स तथा बी.कॉम. आनर्स शामिल है।

विश्वविद्यालय के द्वारा शीघ्र ही इसके लिए ऑनलाईन प्रवेश प्रकिया प्रारंभ की जावेगीं। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ की स्थापना के पाँच वर्ष अंतराल में यह विश्वविद्यालय की सबसे बड़ी उपलब्धि है। विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग से ही विश्वविद्यालय की पहचान निरूपित होती है। शैक्षणिक सत्र 2020 में विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी लेकिन अब तक यहाँ यू.टी.डी. शुरू नहीं हो पाया था, इस वजह से विश्वविद्यालय की भूमिका मुख्य रूप से परीक्षा कराने और परीक्षा परिणाम जारी करने में अपना योगदान दे रहा है।

इस वर्ष से विश्वविद्यालय अपने परिसर में सीधे अध्यापन और शोध (रिसर्च) की शुरूवात करने जा रहा है। कुलपति प्रो. विनय चौहान ने बताया कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य परीक्षा कराने के साथ छात्रों को उच्च स्तरीय शिक्षा, शोध एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना भी है। विश्वविद्यालय द्वारा प्री पी.एच.डी. परीक्षा के तैयारियां चल रही है, जिससे रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा।

#Nand_Kumar_Patel_University_UTD

 

Banner 1
260715151713829

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय चौहान ने बताया कि, विश्वविद्यालय का अपना शिक्षण विभाग प्रारंभहोना इस विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए एक सुखद सौगात है। विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग में विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा जिसके तहत वे आधुनिक तकनीक के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के पाठ्यक्रमों का अध्ययन कर सकेगे। रायगढ़ के छात्रों की पुरानी मॉग और छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप अब विश्वविद्यालय शैक्षिक उत्कर्ष की ओर अग्रसर हो रहा है। यू.टी.डी. की शुरूवात से रायगढ़ अंचल के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ शोध और नवाचार का मंच मिलेगा। यहाँ से अध्ययन प्राप्त कर निकले छात्र न केवल रोजगार प्राप्त करेगे बल्कि समाज व राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देगे। कुलसचिव डॉ. तरूणधर दीवान ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा इस संबंध में आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है जिनमें डिजिटल क्लॉस रूम, आधुनिक ई-लाईब्रेरी आदि शामिल है। यह क्षेत्रीय दृष्टिकोण से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की एक बड़ी उपलब्धि है। विश्वविद्यालय इस उपलब्धि के लिए माननीय उच्च शिक्षा मंत्री एवं छत्तीसगढ शासन का अभार व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *