Gyan Bharatam, Odiya manuscripts found in Baster

प्राचीन संस्कृति का संरक्षण ; ओडिया संस्कृति से जुड़ी 85 पांडुलिपियों का मिला संग्रह

जगदलपुर)। ज्ञानभारतम अभियान के अंतर्गत जिले में प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण एवं संग्रहण कार्य को गति दी जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर आकाश छिकारा एवं एसपी शलभ सिन्हा ने नेता जी सुभाष वार्ड के पांडुलिपि संग्रहकर्ताओं से संपर्क कर उनके पास सुरक्षित प्राचीन दस्तावेजों एवं पांडुलिपियों की जानकारी ली।

अधिकारियों ने पुरातन संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों को सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि यह हमारी सांस्कृतिक पहचान और इतिहास की अमूल्य धरोहर है।निरीक्षण एवं संपर्क अभियान के दौरान उड़ीसा संस्कृति से संबंधित पांडुलिपि संग्रहणकर्ता नरहरि दास और रविन्द्र दास के यहाँ से लगभग 85 पांडुलिपियों का संग्रह पाया गया।

इनमें उडिय़ा साहित्य में लिखित पांडुलिपि में आयुर्वेद, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक ज्ञान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां संरक्षित हैं। प्रशासन द्वारा इन पांडुलिपियों के दस्तावेजीकरण, संरक्षण एवं सुरक्षित संधारण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही है।कलेक्टर ने कहा कि ज्ञानभारतम अभियान के माध्यम से जिले में बिखरी हुई प्राचीन पांडुलिपियों को संरक्षित कर आने वाली पीढिय़ों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक सिन्हा ने भी नागरिकों एवं संग्रहकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि यदि उनके पास किसी प्रकार की प्राचीन पांडुलिपियां या ऐतिहासिक दस्तावेज सुरक्षित हैं, तो उनकी जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि उनका उचित संरक्षण किया जा सके।इस अवसर पर नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर ऋषिकेश तिवारी, आयुक्त नगर निगम प्रवीण वर्मा और राजस्व विभाग के अमले मौजूद रहे ।

#Gyan_Bharatam #Odiya_Manuscripts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *