सीनियर विमेंस इंट जोनल वनडे क्रिकेट में खेलेगी कृति और महक
रायपुर। छत्तीसगढ़ से तीन बेटियों का चयन बीसीसीआई द्वारा 5 मार्च 2026 से बैंगलारे में सीनीयर वुमेंस इंटर जोनल वनडे ट्राफी 2026 के लिए किया गया है। इनमें कृति गुप्ता तथा महक नरवसे बतौर खिलाड़ी हिस्सा लेंगी जबकि शिवा कोठारी ट्रेनर के रूप में शामिल होंगे। उक्त प्रतियाेगिता में नार्थ जाने, साउथ जोन, सेन्ट्रल जोन, नार्थ इस्ट जोन, वेस्ट जोन तथा ईस्ट जोन की टिमें हिस्सा ले रहीं है, जिनमें संपूर्ण भारत के चयनित खिलाडी हिस्सा लेंगें।
बीसीसीआई द्वारा सेन्ट्रल जोन की टीम में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ से 3 सदस्यों का चयन किया गया
है। इस कृति गुप्ता बैटर तथा महक नरवसे ऑराउंडर का चयन खिलाड़ी के रूप में तथा शिवा कोठारी का चयन ट्रेनर के लिए किया गया है।
15 सदस्यीय टीम में नुजहत परवीन (कप्तान और विकेटकीपर), वामिका चौधरी (उपकप्तान), मुस्कान मलिक,
संपदा दीक्षित, क्षिप्रा गिरी (विकेटकीपर), संगीता कुमावत, मीनू मणि, कृति गुप्ता, प्रेमा रावत, पूनम यादव, महक नरवासे, पूजा वस्त्रकार, सोनल कलाल, एस एल मीणा तथा कोमल जंजाद शामिल हैं।
मैच निम्नलिखित दिनाकं को होंगे ।
5 मार्च 2026 विरुद्ध ईस्ट जोन
7 मार्च 2026 विरुद्ध साउथ जोन
9 मार्च 2026 विरुद्ध नार्थ ईस्ट जोन
11 मार्च 2026 विरुद्ध नार्थ जाने
13 मार्च 2026 विरुद्ध वेस्ट जोन
#SeniorWomenInterZoneOneDay #WomenCricket












