महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा सिर्फ प्रोपेगेंडा नहीं : मीरा

महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा सिर्फ प्रोपेगेंडा नहीं : मीरा

एक लड़की होने के नाते, मैं चुप नहीं रह सकती। महिलाओं की सुरक्षा प्रोपेगैंडा नहीं है। यह देशभक्ति है। अगर हमारी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, तो हमारा देश सुरक्षित नहीं है। हमारी महिलाओं की रक्षा करें। हमारी सभ्यता की रक्षा करें। साउथ की चर्चित अभिनेत्री मीरा चोपड़ा ने “द केरल स्टोरी-2” को देखने के बाद अपने विचार ए्क्स पर साझा किए हैं।
मीरा चोपड़ा ने फिल्म द केरल स्टोरी 2 को जरूर देखे जानी वाली फिल्म बताया है। वे लिखती हैं, फिल्म द केरल स्टोरी 2 सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह भारत के लिए एक वेक-अप सायरन है। एक हिंदू महिला होने के नाते, युवा लड़कियों को ग्रूम करने, जबर्दस्ती करने और सोच के आधार पर टारगेट करने को देखकर मुझे गुस्सा आता है। सिस्टमैटिक तरीके से उन्हें सिखाने और शोषण करने का तरीका डरावना है।
मीरा चोपड़ा ने आगे लिखा है, उन्होंने आगे फिल्म के निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह और प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह को टैग करते हुए लिखा है, आपने इस फिल्म को बनाने में जो हिम्मत दिखाई है, उसके लिए उनकी तारीफ होनी चाहिए। मैं हर परिवार, हर बेटी और हर भाई से गुजारिश करूंगी कि वे यह फिल्म जरूर देखें।

#MeeraChopra #TheKeralaStory-2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *