Jilted Love : Bullet hits target after 20 years

प्यार में बेरुखी : टेक्सास में 20 साल बाद निशाने पर लगी गोली

नई दिल्ली। यह कहानी है एक ऐसे व्यक्ति की जिसे एक युवती का प्यार ठुकराने की सजा पूरे 20 साल बाद मिली। प्यार ठुकराए जाने पर युवती ने आत्महत्या कर ली थी। शोक संतप्त भाई ने इस व्यक्ति पर गोली चलाई और फिर उसे मरा हुआ मानकर खुदकुशी कर ली। दरअसल, गोली इस व्यक्ति को छूने के बाद एक पेड़ में जा धंसी थी। 20 साल बाद नियति ने अपना फैसला सुना दिया।

यह घटना अमेरिका के टेक्सास प्रांत का है। हेनरी जिगलैंड नाम के एक शख्स का मैसी नाम की लड़की से अफेयर था। लड़की, हेनरी से बहुत प्यार करती थी। एक दिन लड़की ने शादी के लिए हेनरी से पूछा तो उसने शादी से इनकार कर दिया। हेनरी के इस फैसले से मैसी को बहुत बड़ा झटका लगा। वो इस इनकार को सहन नहीं कर पाई। अवसाद में उसने सुसाइड कर ली। मैसी का एक भाई भी था, जो अपनी बहन से बहुत प्यार करता था।
मैसी के भाई ने एक पिस्टल का इंतजाम किया। हेनरी का लकड़ियों का कारोबार था और वो हमेशा इस सिलसिले में जंगल जाते रहता था। एक दिन जब हेनरी लकड़ियों को कटवाने जंगल पहुंचा तो घात लगाकर बैठे मैसी के भाई ने उसपर गोली चला दी। हेनरी को गोली छू कर निकल गई और पेड़ में जा धंसी। घायल हेनरी नीचे गिर जाता है। मैसी के भाई को लगता है कि हेनरी मर गया। बहन मर चुकी थी, बहन के प्रेमी से वो बदला चुका था। गहन अवसाद में उसने भी आत्महत्या कर ली।

इधर हेनरी अपने परिवार के साथ खुश था। परिवार में पत्नी और बच्चे थे। हंसते-खेलते 20 साल गुजर गए। हेनरी लकड़ी के सिलसिले में फिर से उस पेड़ के पास जाता है। काटने की प्रक्रिया शुरू होती है। उस दौर में बड़े पेड़ों को गिराने के लिए डायनामाइट का भी प्रयोग किया था। पेड़ को डायनामाइट लगाकर उड़ा दिया गया। पेड़ में लगी गोली, विस्फोट से निकली और 50 फिट दूर खड़े हेनरी के सिर में जा घुसी। 20 साल पहले चली गोली को उसका टारगेट मिल जाता है। हेनरी की मौत हो जाती है।

#20yearslate #BulletHitsTargetAfter20Years #jiltedlovestory

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *