हेमचंद विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में शंकराचार्य के 19 विद्यार्थी

हेमचंद विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में शंकराचार्य के 19 विद्यार्थी

भिलाई। हेमचंद विश्वविद्यालय के द्वारा संकायवार विद्यार्थियों की स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर प्रवीणयता सूची घोषित की गई जिसमें श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के अनेकों विद्यार्थियों ने अपना स्थान बनाया। विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी अर्थशास्त्र विभाग एवं कला विभाग का दबदबा प्रावीण्यता सूची में प्रथम स्थान कायम कर रखा। स्नातक स्तर पर कला संकाय से कला संकाय से कुमारी हीना नाग प्रथम स्थान समिधा चंदेल पांचवा स्थान तथा तनुश्री बनर्जी ने सातवां स्थान प्राप्त किया। हेमचंद विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में शंकराचार्य के 19 विद्यार्थी
कंप्यूटर विभाग से विधि वर्मा ने छठवां स्थान तथा के श्रुति ने आठवां स्थान प्राप्त किया अर्थशास्त्र विभाग से जयदीप ने प्रवीणयता सूची में प्रथम स्थान नित्या सिंह ने द्वितीय स्थान तथा निकिता मौर्य ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विज्ञान विभाग की छात्रा कुमारी कामना साहू ने सातवां स्थान प्राप्त किया। मैनेजमेंट विभाग की सृष्टि गुप्ता ने चतुर्थ स्थान सौम्या भोसले ने पांचवा स्थान तथा जसलीन और सैनी ने छठवा स्थान प्राप्त किया।
एमए अंग्रेजी विभाग से विभाग से खुशी बोरकर ने दूसरा स्थान सलोनी पांडे चैथा स्थान मेघा सत्कर पांचवा और रितु चैधरी ने छठा स्थान प्राप्त किया। शिक्षा विभाग से एम एड की मेघा शुक्ला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एमएससी माइक्रोबायोलॉजी के महिमा देवांगन ने सातवां रैंक और साक्षी तिवारी ने 10वां रैंक प्राप्त किया।
इस प्रकार इस वर्ष श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के 19 विद्यार्थियों ने प्रविणता सूची में अपना नाम दर्ज किया। विद्यार्थियों के इस अभूतपुर प्रदर्शन पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अर्चना झा और डीन अकादमिक डॉ जे दुर्गा प्रसाद राव ने विद्यार्थियों को इस सफलता पर बधाई दी और उन्हें अपने भविष्य में इसी प्रकार नए-नए कीर्तिमान स्थापित करने की प्रेरणा दी। श्री गंगाजली समिति के चेयरमेन श्री आईपी मिश्रा प्रेसिडेंट डाॅ. जया मिश्रा ने विद्यार्थियों के इस स्वर्णिम सफलता पर उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और उज्जवल भविष्य की कामना की है।

#SSMVBhilai #HemchandYadavUniversity #MeritList

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *