एमजे कॉलेज में “ड्रोन टेक्नोलॉजी: फंडामेंटल्स टू फ्लाइट” पर कार्यशाला का सफल आयोजन
भिलाई | आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) एवं भौतिकी विभाग, एम. जे. कॉलेज (स्वायत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय), भिलाई द्वारा 14 जुलाई 2026 को प्रातः 10:30 बजे “ड्रोन टेक्नोलॉजी: फंडामेंटल्स टू फ्लाइट” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि एवं संसाधन विशेषज्ञ डॉ. अरुणा राणा का एम.एससी. भौतिकी के विद्यार्थियों ने पौधा भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में भौतिकी, गणित, रसायन, प्राणीशास्त्र, जैव प्रौद्योगिकी, वनस्पति विज्ञान तथा शिक्षा विभाग के शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग 30 प्रतिभागियों ने पंजीयन किया तथा अन्य अनेक प्रतिभागी भी उपस्थित रहे।
डॉ. अरुणा राणा ने ड्रोन प्रौद्योगिकी के कृषि, अभियंत्रण, अंतरिक्ष अनुसंधान, रक्षा, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण निगरानी, मानचित्रण तथा वैज्ञानिक अनुसंधान में बढ़ते उपयोगों पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रश्न पूछे। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यशाला का सफल समापन हुआ।
#drone_technology #MJ_College












