धमतरी लाठीचार्ज के खिलाफ मौन धरना
रायपुर। धमतरी के कुरुद गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनता पर बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधी मैदान में मौन धरना दिया। धरने का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल कर रहे थे। कांग्रेस प्रवक्ता धनंज सिंह ठाकुर ने बताया कि कुरुद में आम जनता के मनोरंजन के लिए संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने वहां जबरदस्ती विवाद पैदा किया। जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो मंत्री के इशारे पर पुलिस ने वहां बर्बर लाठीचार्ज किया जिसमें कई लोग घायल हो गए। read moreइनमें से अधिकांश कार्यक्रम देखने आए लोग थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर निराधार आरोप लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया गया। धरने में प्रदेश महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रवक्ता शैलेष नितिन त्रिवेदी, महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अनिता रावटे, रायपुर शहर अध्यक्ष विकास उपाध्याय, महापौर प्रमोद दुबे, धमतरी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती बेन पटेल, महेन्द्र छाबड़ा, सुशील आनंद शुक्ला, शिव सिंग ठाकुर, अजय साहू, अब्दुल हमीद हयात, राजेश बिस्सा, अशोक राज आहूजा, सलाम रिजवी, रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष नारायण कुर्रे, महासमुंद शहर जिला अध्यक्ष अमरजीत चावला, सारिक रईस खान, ब्लाक अध्यक्ष सुनीता शर्मा, सोमेन चटर्जी, खूबीराम साहू एवं पार्षदगण शामिल थे।