शुक्ल जयंती पर कृषकों का सम्मान

congress krishak diwasरायपुर। शहर जिला एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने पं. श्यामाचरण शुक्ल की 90वें जयंती के अवसर पर उत्कृष्ट किसानों का सम्मान किया। अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पं. श्यामाचरण शुक्ल हमेशा कृषि को लेकर चिंतित रहते थे। read more
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने पं. शुक्ल को याद करते हुए उनकी चर्चा की। उन्होंने कहा कि खेती को उन्नतिशील एवं सुविधाजनक बनाने के लिए पं. शुक्ल ने निरंतर प्रयास किया। छत्तीसगढ़ में बड़े-बड़े जलाशय एवं नहरों का निर्माण उन्हीं की योजना का परिणाम है। वे कहते थे कि किसानों के समय पर सिंचाई के लिए पानी दो और बाकी उनपर छोड़ दो।
कांग्रेस भवन में आयोजित इस समारोह में लक्ष्मीनारायण साहू, नेतराम सिंह ठाकुर, चंद्रशेखर सिरमौर, टिकेश्वर प्रसाद धुरंधर, मेघराज ठाकुर, चंद्रशेखर वर्मा, सेवक राम पटेल, उपनिषद गोस्वामी, सहदेव कोसरिया, परदेशी धीवर, हरिशचंद्र वर्मा, भूषण लाल वर्मा व दर्जनों किसानों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री गिरीश देवांगन, सुभाष शर्मा, शैलेष नितिन त्रिवेदी, सुभाष शर्मा, अमितेश शुक्ल, इंदरचंद धाड़ीवाल, नारायण कुर्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष शारदा वर्मा, संजय पाठक, दौलत रोहड़ा, सुन्दर ोजगी, दिनेश ठाकुर, सूर्यमणि मिश्रा, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उत्तम वासुदेव, हसन खान, राधेश्याम विभार, सुनीता शर्मा, सोमेन चटर्जी, अन्नू साहू, प्रीति श्रीवास, रामलाल कुर्रे, जिला पंचायत सदस्य द्वारिका साहू, कुसुमलता साहू, शीला कंडरा, जिला पदाधिकारी डॉ हेमंत डांडे, जेपी गुरुजी, दिलीप अग्रवाल, अजय क्षत्रे, कन्हैया यादव, छाया वर्मा, सुधा सरोज, नीना युसुफ, रत्ना राम, निवेदिता चटर्जी, साक्षी सिरमौर, दिप्तेश चटर्जी, दिनेश फुटान, बिलाल भाई आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *