सूर्याराव बने न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई के अध्यक्ष
भिलाई। न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई के चुनाव रविवार को सम्पन्न हो गए। वरिष्ठ पत्रकार टी सूर्याराव भारी बहुमतों से चुनाव जीतकर अध्यक्ष बन गए। निवर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुबोध तिवारी ने भारी अंतर से चुनाव जीत कर अपना पद कायम रखा। शेष पदों पर कांटे का मुकाबला हुआ पर महासचिव खिलावन सिंह एवं कार्यालय सचिव राजेश अग्रवाल अपने-अपने पदों पर बने रहने में सफल हुए। कोषाध्यक्ष के पद पर हुए कांटे के मुकाबले में संतोष मिश्रा चुन लिए गए। read more
अन्य पदों पर भी फेरबदल देखने को मिला। उपाध्यक्ष के पद पर फोटोग्राफर संजय पाण्डेय एवं जेएम तांडी, सचिव शफीक खान, डीके साहू, सहसचिव सुनील चौहान, कार्यकारिणी सदस्यों में अशोक पंडा, राघवेन्द्र सिंह, किरण दुबे, बहादुर खान, अमरीक सिंह सन्सोवा एवं नरेन्द्र साहू ने जीत दर्ज की। इनमें से अशोक पंडा पिछली कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष थे।
मतदान पूर्व निर्धारित समय पर ठीक 11 बजे प्रारंभ हो गया। मतदान करने के लिए पत्रकार साथियों में भारी उत्सुकता देखी गई। लोग कतारबद्ध होकर मतदान करते देखे गए। चुनाव अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव, मलय बैनर्जी के साथ ही व्यवस्था बनाए रखने में प्रवीण का भी अच्छा सहयोग मिला। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। लगभग सभी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। केवल तीन मतदाता ही शहर से बाहर होने के कारण मतदान में हिस्सा नहीं ले पाए।
चुनाव परिणामों की घोषणा होने के बाद निवर्तमान अध्यक्ष शिवनाथ शुक्ला ने विजयी प्रत्याशियों का स्वागत किया एवं शांति पूर्ण चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
इधर बाहर परिसर मेें जश्न का माहौल था। लोगों ने नाच-गाकर, फूल माला पहनाकर अपनी खुशी का इजहार किया। खूब फोटोसेशन्स भी हुए। घोषणा के चंद दिनों के अन्दर सम्पन्न कराए गए चुनावों में चुनाव अधिकारियों ने दिन रात मेहनत की तथा घंटों धैयपूर्वक बैठकर चुनाव कार्यों को संपादित किया। नई चुनी गई कार्यकारिणी ने पत्रकारों के हित में तेजी से कार्य करने तथा इस कार्यकाल को पूर्व के सभी कार्यकालों से बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने सभी को साथ लेकर चलने के अलावा प्रेस क्लब को सामाज से जोडऩे की भी बात कही। सभी प्रत्याशियों ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो एक जुटता आज दिखी है वह बनी रहनी चाहिए ताकि प्रेस क्लब एक मजबूत संस्था के रूप में उभरे सके।