सात रंगों से बनाया अनंतकाल का कैलेंडर

laxminarayan dewangan calendarजगदलपुर। जगदलपुर निवासी लक्ष्मीनारायण देवांगन ने किसी भी निश्चित वर्ष और तारीख के आधार पर दिन ज्ञात करने में महारत हासिल की है। सात रंगों और 1-31 अंकों के समायोजन से श्री देवांगन वर्ष, माह और तारीख के आधार पर उस दिन का वास्तविक आंकलन कर लेते हैं। श्री देवांगन दिल्ली में एनसीईआरटी के अध्यक्ष से इस खेल को मान्यता दिला चुके हैं। इस कला का प्रदर्शन वे देश के कई प्रमुख स्थानों पर कर चुके है। उन्हें इस कला के लिए कॉपी राईट का अधिकार भी मिल चुका है। Read More
जगदलपुर निवासी लक्ष्मीनारायण देवांगन 40 साल तक सहायक ग्रेड-1 के पद पर एनएमडीसी बचेली में कार्यरत थे। उन्होंने प्रेस क्लब में अपनी इस विधा का प्रदर्शन पत्रकारों के समक्ष किया। साथ ही अपने अनुभवों और इस अनोखे खेल से जुड़े कई अनुभवों को साझा किया। श्री देवांगन बी-कॉम तक पढ़े हैं। उन्होंने आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात और दिल्ली जैसे शहरों में बच्चों के बीच सेमीनार का आयोजन कर उनकी जिज्ञासाओं को भी शांत किया।
श्री देवांगन ने बताया कि उन्होंने क्यूब को फार्मूले के अनुसार जमाया है, जिसमें 1 से 31 अंक तक प्रयोग किया गया था। उन्हें एक तिथि, माह व वर्ष दिया गया था, उसके अनुसार अपने सितारों को जमाया। उन्होंने एक मास्टर कला एडिशन चार्ट सितारों से बना रखे थे। वे सिलेसिलेवार फार्मूले के अनुरूप अलग करते गए। अंत में एक रंग बचा जो दिन प्रदर्शित करता था। उन्होंने ताश के पत्ते से भी एक फार्मूला बनाया है जिससे पलभर में दिन ज्ञात किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस फार्मूले की प्रेरणा उन्हें खुद के जन्म दिन की वास्तविक तारीख ज्ञात करने की ललक से मिली। उनका कहना था कि स्कूल में जन्म दिन और मां के बताए जन्म दिन में फर्क होने से वे वास्तविक जन्म दिन ज्ञात करने फार्मूले बनाने में जुट गए और इसमें उन्हें सफलता मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *