29वीं फेंडरेशन कप हैंडबाल के लिए टीम रवाना

chhattisgarh handball womenभिलाई। 12 से 15 जुलाई 2015 तक आंध्रप्रदेश हैंडबाल संघ द्वारा भारतीय हैंडबाल महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 29वीं फेडरेशन कप हैंडबाल चैम्पियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की महिला एवं पुरुष टीम गुडुर, जिला नैल्लोर रवाना हो गई। चैम्पियनशिप में भाग लेने के पूर्व खिलाड़ियों के उच्च कोटि के प्रदर्षन हेतु विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हैंडबाल कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-4, भिलाई में किया गया। Read Moreखिलाड़ियों को बशीर अहमद खान, उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन एवं सचिव, छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी श्रीमती विजया रेड्डी, उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी श्रीमती नीता सोनवानी, प्रशिक्षक बी.डी. करुपति, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, प्रशिक्षक एस. प्रभाष, एल.एन. निर्मल, कोषाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ ने विजय की शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। खिलाड़ियों को प्लेइंग कीट का वितरण किया गया।
chhattisgarh handball menटीमें इस प्रकार हैं। पुरुष – जय सिंह, राजेश कुमार, राजेश, बसंत, सुनील कुमार, कृषण कुमार, समृद्ध कालकर, नीरज सेमल्टी, यासी जीब्रान, लक्ष्मी नारायण (सभी बी.एस.पी./दुर्ग जिला), आशीष कुशवाहा (महासमुन्द जिला), रमेश कुमार जाटू (कोरबा जिला), साही रिजवान (बिलासपुर जिला), प्रशिक्षक बी.डी. करुपति (बी.एस.पी.)। महिला – कु. रुपा साह, कु. कंचन महानंद, कु. भाविका रामटेके, कु. रजनी स्वामी, कु. प्रिया, कु. रेवती, कु. चित्रा, कु. भारती गवंडर, कु. स्वाती जैन, कु. दुर्गा स्वामी, कु. इन्दु, कु. ए. प्रिया (सभी बी.एस.पी./दुर्ग जिला), कु. सावित्री मंडावी (बस्तर जिला), कु. अनुजा दुबे (रायपुर जिला), कु. सोनिया (महासमुन्द जिला), कु. आरुषी (कोरबा जिला), टीम के प्रशिक्षक एस. प्रभाष (बी.एस.पी.)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *