padmashree nelson

नेलसन, ललिता को अच्छे लोग अलंकरण


भिलाई।
मूर्तिकला क्षेत्र से बाल सुलभ प्रतिभाओं के निर्माण के लिये इस बार पदमश्री अलंकृत मूर्तिकार जे.एम. नेलसन को अच्छे लोग बाल मित्र अलंकरण एवं शालेय स्तर पर बच्चों के विकास में 25 वर्षीय योगदान के लिये प्राचार्या ललिता पिल्ले को अच्छे लोग नारी रत्न अलंकरण प्रदान किया गया। यह महत्वपूर्ण सम्मान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग की अध्यक्ष शाताब्दी सुबोध पाण्डे ने प्रदान किया। Read Moreसम्मान स्वरूप इन्हें शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नेहरू नगर में आयोजित था। कार्यक्रम की अध्यक्ष स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. हंसा शुक्ला एवं विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ शासन की वरिष्ठ पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. अनीता सावंत थी। इस अवसर पर अतिथि आसंदी सहित राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त मुख्य अतिथि शताब्दी सुबोध पाण्डे ने इस अच्छे आयोजन के लिए अच्छे लोग संस्था के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. प्रशांत कानस्कर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बीते 25 वर्षों से यह संस्था अच्छी सोच, अच्छे विचार, अच्छे उद्देश्य एवं अच्छी नीतियों तथा सामाजिक सरोकारों के तहत काम कर रही है, यह एक बड़ी बात है। मैं वादा करती हूँ कि अच्छे लोग संस्था जब भी मुझे याद करेगी, मैं व्यक्तिगत रूप से भी इस संस्था के विकास में समय देना चाहूंगी। आज अपने जो यह आयोजन किया, इस आयोजन में आकर बड़ा अच्छा लगा। ये बड़ी प्रसन्नता की बात है कि एशियन न्यूज इण्ढरनेशनल जैसी विश्व प्रसिद्ध मीडिया संस्था ने वर्ष 2009 में इस संस्था की सामाजिक गतिविधियों पर माय इण्डिया नाम से डामेन्ट्री फिल्म निर्मित की। जमीनी स्तर पर काम कर रही इस संस्था की गतिविधियों पर बनी यह डाकूमंट्री फिल्म तमाम देशों के चैनलों में दिखाई गई। निश्चित तौर पर यह प्रसन्नता का विषय है। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों के लिये स्वामी विवेकानंद बनो फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजन की गई। तथा स्वामी विवेकानंद नाटिका का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता व नाटिका में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रमाण-पत्र व पदक देकर पुरस्कृत किया गया। इससे पूर्व अतिथियों के स्वागत व सरस्वती वंदना के पश्चात पं. पवन कुमार द्विवेदी द्वारा स्वामी विवेकानंद बने बच्चों को तिलक एवं कलावा लगाकर उनका स्वागत व शाला प्रवेशोत्सव की शुरूआत की गई। छत्तीसगढ़ योग नाम से एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। वरिष्ठ रंगकर्मी नरेश विश्वकर्मा के मंच संचालन में डॉ. प्रशांत कानस्कर ने अपने गीतों, कवियत्री नीता काम्बोज ने अपनी कविता का पाठ किया। इस आयोजन में दीनदयाल उपाध्यक्ष बाल शैक्षिक कल्याण संस्थान के अध्यक्ष भगवती प्रसाद अग्रवाल, व्यवस्थापक झालानी, डॉ. जैन प्रभा कानस्कर, रजनी नेलसन, प्रदीप भट्टाचार्य, कु इजा मारिया नेलसन, राजाराम रसिक सहित सरस्वती शिशु मंदिर के समस्त टीचिंग स्टाफ उपस्थित थे। संस्था सदस्य वरिष्ठ कवि नवीन तिवारी अमर्वादित द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *