देवेन्द्र ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद

BMC Electionभिलाई। महापौर पद के कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव ने वार्ड क्रमांक 17 से वार्ड क्र. 26 में जन संपर्क किया है। वार्ड पार्षद प्रत्याशीगण वार्ड-17, दिवाकर भारती वार्ड-18, अरविंद राय वार्ड-19, जोहन लाल सिन्हा वार्ड-20, राजेन्द्र अरोरा वार्ड-21, रिंकु सिन्हा वार्ड-22, देवेन्द्र बघेल वार्ड-23, सदरीन बानो वार्ड-24, चमन देवांगन वार्ड-25, दुर्गा प्रसाद साहू वार्ड-26, एस.विनसेन्ट ने अपने अपने वार्ड में महापौर प्रत्याशी द्रेवेन्द यादव के साथ दौरे मे अहम सहभागिता दी। युवाओं ने जोश भरे नारों -नया दौर युवा महापौर देवेन्द्र यादव- भिलाई का महापौर कैसा हो देवेन्द्र भैया जैसा हो से उल्लासपूर्ण वातवरण बनाया। महिलाओं ने आरती उतार कर व बुर्जुगों ने सिर पर हाथ रख कर युवा महापौर प्रत्याशी देवेन्द्र यादव को आशीर्वाद दिया। Read More
वार्डो में जगह जगह मतदाताओं ने जोश भरे उत्साह से फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। देवेन्द्र यादव जी ने सभी वरिष्ठों से चरण स्पर्श कर अपने विजय के लिए आशीर्वाद मांगा तथा मतदाताओं से अधिक से अधिक वोट दे कर विजयी बनाने के लिए सहयोग मांगा।
उक्त दौरा कार्यक्रम में महापौर प्रत्याशी देवेन्द्र यादव के साथ छविन्द्र कर्मा, पूर्व विधायक भजन सिंह निरांकारी, अध्यक्ष हेमंत बंजारे प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई प्रभाकर जनबंधु, अमीर चंन्द्र अरोरा महेश जायसवाल, परंविदर, राजेश शर्मा, अरूण सिंह सिसोदिया, केशव चौबे, नंदकुमार कश्यप, श्रीमती नीलू ठाकुर, श्रीमती हेमलता साहू, श्रीमती संध्या वर्मा, वायके सिंह, संदीप सिंह जिला कांग्रेस /महिला कांग्रेस /युवाकांग्रेस/ एन.एस.यू..आई/ सेवादल/ किसान कांग्रेस के अध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *