देवकी, हंसा व भाविका ने बढ़ाया जिले का मान

nari-sammanदुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य समाज कल्याण बोर्ड रायपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय नारी शक्ति सम्मान 2016 का आयोजन पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर आडिटोरियम राजनांदगांव में किया गया। इसमें 27 जिलों से समाजसेवा, शिक्षा, खेल, चिकित्सा एवं विधिक सेवा आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। Read More
कैलाश नगर तितुरडीह दुर्ग निवासी श्रीमती देवकी नंदन साहू को समाजसेवा, डॉ. हंसा शुक्ला को शिक्षा के क्षेत्र में तथा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर कुमारी भाविका रामटेके को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त महिलाओं को सम्मान प्रदान करने के लिए दुर्ग कलेक्टर श्रीमती आर. शंगिता तथा महिला बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी श्री जामुलकर द्वारा राज्य समाज कल्याण बोर्ड रायपुर को अनुशंसा की गई थी। महिलाओं को राज्य समाज कल्याण बोर्ड रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती शोभा सोनी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *