गोपाल खण्डेलवाल व राजेश पटेल रियो जायेंगे

rajesh-patel-gopal-khandelwभिलाई। रियो (ब्राजील) में चल रहे ओलम्पिक को देखने हेतु भिलाई से भारतीय तैराकी संघ के उपाध्यक्ष, छ.ग. ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष एवं छ.ग. तैराकी संघ के अध्यक्ष गोपाल खण्डेलवाल एवं अन्तर्राष्ट्रीय बॉस्केटबाल प्रशिक्षक, संयुक्त सचिव छ.ग. ओलम्पिक संघ, सचिव छ.ग. बॉस्केटबाल संघ, विक्रम पुरस्कार, विश्वामित्र पुरस्कार प्राप्त, वीर हनुमान पुरस्कार प्राप्त राजेश पटेल को रियो ओलम्पिक देखने हेतु ब्राजील सरकार द्वारा वीसा मिल गया है । गोपाल खण्डेलवाल एवं राजेश पटेल दोनों 12/08/2016 को रियो ओलम्पिक के लिए रवाना हो रहे हैं। गोपाल खण्डेलवाल तीसरी बार ओलम्पिक देखने जा रहे हैं, उन्होंने इसक पूर्व बीजिंग (चाईना) 2008 ओलम्पिक, लंदन ओलम्पिक – 2012 में जा चुके है। जबकि राजेश पटेल इसके पूर्व बीजिंग (चाईना) – 2008 ओलम्पिक देखने जा चुके है।
गोपाल खण्डेलवाल ने बताया कि हमारा ओलम्पिक देखने का मुख्य उद्देश्य यह है कि दूसरे देश क्या-क्या तैयारी करके आते हैं, उनकी क्या-क्या प्लानिंग होती है। ताकि हम यहाँ पर छ.ग. एवं भारत में अपनाकर ओलम्पिक एवं एशिया में भारत का प्रदर्शन में सुधार ला सके। राजेश पटेल ने बताया की हमारा 10 दिन रियो ओलम्पिक में अधिक से अधिक खेल देखें जैसे हम लोग इस ओलम्पिक में बॉस्केटबाल (क्वार्टर फाईनल, सेमीफाइनल एवं फाइनल) वालीबॉल, तैराकी, बेडमिंटन, टेनिस, रेसलिंग एथलेटिक्स, अन्य खेल एवं समापन समारोह देखेंगे । राजेश पटेल को राजीव जैन (अध्यक्ष, छ.ग. बॉस्केटबाल संघ एवं भिलाई इंजीनियरिंग कारपोरेषन भिलाई) द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है।
सोनमणि बौरा (आईएएस, सचिव – छ.ग. युवा एवं कल्याण विभाग तथा महिला बाल विकास विभाग छ.ग. षासन), अविनाश चंपावत (कमिश्नर, छ.ग. खेल एवं युवा कल्याण विभाग), विक्रम सिसोदिया (अध्यक्ष, छ.ग. लॉन टेनिस संघ), राजीव जैन (अध्यक्ष, छ.ग. बॉस्केटबाल संघ), बलदेव सिंह भाटिया (सचिव, छ.ग. ओलम्पिक संघ), ओ.पी. शर्मा (उप संचालक), अरविन्द जैन (मुख्य संरक्षक, छ.ग. बॉस्केटबाल संघ), एम रवि (मुख्य कार्यपालक अधिकारी, भिलाई इस्पात संयंत्र एवं मुख्य संरक्षक छ.ग. बॉस्केटबाल संघ), वाय.टी. चौधरी (महाप्रबंधक (पर्सनल), बी.एस.पी.) सही राम जाखड (सचिव छ.ग. तैराकी संघ), बशीर अहमद खान (सचिव छ.ग. हैण्डबाल संघ), मो. अकरम खान (सचिव छ.ग. वालीबॉल संघ), अरुण द्विवेदी (सचिव छ.ग. जूडो संघ), विष्णु श्रीवास्तव (सचिव छ.ग. स्क्वैश संघ), वशिष्ठ नारायाण मिश्र, अश्विनी महेन्द्रू, जी. सुरेश, रमन साहनी, वाय. राजाराव, साजी. टी. थामस, आर.एस. गौैर, राजीव चौबे, सरजीत चक्रबर्ती, इकबाल एहमद खान आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *