युवा समाज ने किया सरोज का सम्मान
दुर्ग। युवा समाज सेवा संगठन के अध्यक्ष जितेंद्र यादव के नेतृत्व में ग्राम करंजा भिलाई में भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सुश्री सरोज पाण्डेय का सम्मान समारोह आयोजित किया गया
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती उषा टावरी, जेवरा सिरसा भाजपा मण्डल प्रभारी संतोष सोनी, मण्डल अध्यक्ष बलदेव निषाद, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रत्नेश चंद्राकर, जिला कार्यसमिति सदस्य दिलीप वर्मा, महामंत्री गुलाब साहू एवं विकास मढ़रिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती उषा साहू, करंजा भिलाई सरपंच श्रीमती पूर्णिमा वर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष सुश्री प्रतिभा देवांगन, मण्डल मंत्री श्रीमती केसर गौर, चिखली सरपंच स्वरूप साहू, उप सरपंच लालमन यादव एवं युवा समाज सेवा संगठन के पवन निषाद, पोषण, पुकेश, नीरज, वासु वर्मा, राजा, रेवा निषाद, आशीष, यशवंत, अनिल एवं जीतेन्द्र आदि क्षेत्र के सैकड़ो युवा, महिलायें तथा वरिष्ट नागरिक उपस्थित थे।