डिजिटल इंडिया में हेरिटेज स्कूल ने दिया योगदान

heritage-international-publभिलाई। हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में कंप्यूटर साक्षरता दिवस इनोवेटर हाउस (येलो हाउस) द्वारा 2 एवं 3 दिसंबर को मनाया गया। छात्रों ने आकर्षक चित्रों व चार्टो द्वारा सभी को 1940 से कंप्यूटर के अविष्कार को लेकर वर्तमान समय तक के कंप्यूटर में आये बदलावों की जानकारी दी। बच्चों ने बताया कि किस प्रकार 1940 में आविष्कार से लेकर आज तक किस प्रकार कंप्यूटर पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ता रहा है। प्रथम पीढ़ी से पाँचवी पीढ़ी के कंप्यूटर का इतिहास एवं पाँच पीढिय़ों का विस्तृत विवरण को दो वृत चित्र (डाक्यूमेटरी) के द्वारा सभी विद्यार्थियों एवं समस्त कर्मचारियों को दिखाया गया। सृजनात्मक षक्ति का अवलोकन करने हेतु कक्षा- 6वीं से 9 वीं के छात्रों के लिए एक निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
कंप्यूटर साक्षरता मिशन के तहत छात्रों ने खमरिया गाँव में 3 दिसम्बर को महिलाओं और बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की एवं कंप्यूटर का प्रयोग और उसके फायदे महिलाओं को बताए गए। हमारा भारत आज पूरी तरह डिजीटल हो रहा है अत: कंप्यूटर शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। छात्रों द्वारा किया यह प्रयास हमारे छात्रों के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं के लिए भी रोचक रहा और विद्यार्थियों के इन प्रयासों ने कंप्यूटर साक्षरता दिवस को अत्यंत सराहनीय बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *