मुख्यमंत्री से मिली हैंडबॉल रजत विजेता टीम

handball-women-chhattisgarhरायपुर। मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने राज्य की रजत पदक विजेता महिला हैंडबॉल टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। टीम के खिलाड़ी एवं अधिकारी मुख्यमंत्री से मिलने उनके निवास पहुंचे थे। इस अवसर पर भारतीय ओलम्पिक संघ के कार्यकारिणी सदस्य विक्रम सिंह सिसोदिया, क्रीड़ा भारती के सचिव सुमित उपाध्याय, छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के उपाध्यक्ष बशीर अहमद खान, जी सुरेश पिल्लई, बीएसपी हैंडबाल क्लब के सचिव अब्दुल रहीम भी मौजूद थे। छत्तीसगढ़ महिला हैंडबाल टीम के प्रशिक्षक एम सुरेश कुमार, एस प्रभाष, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी एवं टीम मैनेजर एम विजया रेड्डी, रूपा साह (कप्तान), रजनी, कंचन महानंद, भाविका रामटेके, दुर्गा स्वामी, चित्रा, प्रिया राव, सोनिया, चितेश्वरी ध्रुव, पूनम यादव, मुकेश्वरी, अनुजा दुबे को मुख्यमंत्री ने 45 सीनियर राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त करने पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *