भिलाई। आज औद्योगिक एवं व्यवसायिक युग में जहां कैरियर के प्रति छात्रों में जागरूकता आयी हैं वहीं छात्र-छात्राएँ अपने कैरियर को लेकर असमंजस की स्थिती में भी हैं। 12वीं के बाद छात्र-छात्राएं कैरियर के रूप में सीएमए का चयन कर सकते हैं। कॉमर्स गुरू डॉ संतोष राय ने बताया कि लागत लेखांकन से जुड़ा यह करियर शत प्रतिशत कैम्पस सिलेक्शन दिलाता है। डॉ संतोष राय ने बताया कि पहले सीएमए को पहले आईसीडब्ल्यूए के नाम से जाना जाता था। 12वीं के बाद 3.5 वर्ष का यह कोर्स एक बेहतर कैरियर विकल्प देता हैं।












