पृथ्वी को मृत्युलोक भी कहा गया है। यहां जो भी आता है, उसका जाना निश्चित होता है। ऐसा भगवान के साथ भी है। त्रिदेव में से भगवान विष्णु ने 10 अवतार लिए। श्रीराम इस कड़ी में सातवें अवतार थे। उन्होंने लगभग 10 हजार वर्ष तक अयोध्या में राज किया। जब उनके जाने की बारी आई तो काल स्वयं उनसे मिलने पहुंचे। श्रीराम ने इसके बाद राजपाट अपने और भाइयों के सुपुत्रों को सौंप कर सरयू नदी में समाधि ले ली। उनसे पहले लक्ष्मण रूपी शेषनाग ने भी सरयू में ही समाधि ले ली थी।












