भिलाई। डॉ. मोहना सुशांत पंडित को विद्या भारती अलंकरण से नवाजा गया है। यह अवार्ड उन्हें उच्च शिक्षा, नारी उत्थान में योगदान तथा सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में इनकी रचनात्मक भूमिका हेतु प्रदान किया गया। भिलाई महिला महाविद्यालय के एजुकेशन डिपार्टमेंट की प्रमुख डॉ. मोहना सुशांत पंडित विगत कई वर्षों से शिक्षा द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही है।












