छोड़ दें चीनी तो हो जाएंगे जवान, भागेंगी बीमारियां

छोड़ दें चीनी तो हो जाएंगे जवान, भागेंगी बीमारियां क्या आपको पता है कि चीनी आपके जीवन में मिठास की बजाय जहर घोलती है। भारतीयों की मिठाई खाने की आदत ही उनके सेहत की दुश्मन है। चीनी ज्यादा खाने से लिवर अधिक मात्रा में वसा बनाता है और फैटी लिवर की शिकायत हो सकती है। चीनी ज्यादा खाने से दिमाग पर बुरा असर पड़ता है, मोटापा बढ़ता है, नींद की परेशानियां घेर लेती हैं।क्या आपको पता है कि चीनी आपके जीवन में मिठास की बजाय जहर घोलती है। भारतीयों की मिठाई खाने की आदत ही उनके सेहत की दुश्मन है। चीनी ज्यादा खाने से लिवर अधिक मात्रा में वसा बनाता है और फैटी लिवर की शिकायत हो सकती है। चीनी ज्यादा खाने से दिमाग पर बुरा असर पड़ता है, मोटापा बढ़ता है, नींद की परेशानियां घेर लेती हैं। चीनी छोडऩे पर ये सभी परेशानियां साल भर में पूरी तरह गायब हो जाती हैं। चेहरे पर चमक आ जाती है, दाग और धब्बे दूर हो जाते हैं, आयली स्किन जैसी समस्या से भी निजात मिल जाती है। इंदौर में टोटल हॉस्पिटल के डॉक्टर सुनील एम. जैन बताते हैं कि भारत में शूगर का उपयोग बहुत बढ़ गया है। एक ग्राम शकर में चार कैलोरी होती है। भारत में लोग एक दिन में 200 से 300 ग्राम तक शकर खाते हैं। यदि आप कोई सॉफ्ट ड्रिंक पीते हैं तो 30 से 40 ग्राम शकर शरीर में चली जाती है। यदि स्वस्थ्य रहना है तो एक दिन में 20 से 25 ग्राम से अधिक शकर नहीं खाना चाहिए।
चीनी कम के फायदे
1. अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, एक दिन में छह चम्मच से ज्यादा शकर हार्ट के लिए नुकसानदायक है। चीनी कम खाएंगे तो हार्ट पर दबाव कम पड़ेगा और वह कमजोर नहीं होगा।
2. चीनी छोडऩे से मूड में सकारात्मक बदलाव आएगा। खुश मिजाजी बढ़ेगी और डिप्रेशन नहीं आएगा।
3. दिन में आराम करने की नौबत नहीं आएगी, इसलिए रात को गहरी नींद सोएंगे। आठ से नौ घंटों की गहरी नींद स्वास्थ को और बेहतर बना देगी।
4. खानपान से जैसे-जैसे शूगर घटेगी, वैसे-वैसे याददाश्त बढ़ती जाएगी। शूगर और ब्रेन डैमेज के बीच मेटाबोलिक सिंड्रॉम लिंक का काम करता है।
5. शुगर छोड़ते ही आपके चेहरे की चमक बढ़ जाएगी। काले दाग मिटने लगेंगे। शूगर छोडऩे के 72 से 96 घंटों में यह असर नजर आने लगेगा। चेहरे का रंग उजला होगा, फिर ऑयली स्किन से छुटकारा मिलेगा और इसके बाद झुर्रियां दूर हो जाएंगी।
6. शरीर से चीनी घटते ही जोड़ों का दर्द चला जाएगा। साथ ही पेट और सीने की जलन से भी मुक्ति मिल जाएगी।
7. मुंह से जुड़ी परेशानियां तुरंत दूर हो जाएंगी। दांतों में मजबूती आएगी। ज्यादा शूगर खाने से मुंह में बैक्टीरिया पैदा होते हैं, जो एसिड बनाते हैं।
8. वसा बनाने के लिए लिवर शूगर का उपयोग करता है, खासतौर पर फ्रक्टोस। आप जितनी ज्यादा शूगर खाते हैं, लिवर उतनी ज्यादा वसा बनाता है और नतीजन यह मोटा (फैटी) हो जाता है, जो कई तरह से घातक होता है। यह स्थिति शराब पीने से भी ज्यादा हानिकारक है।
मिठाई लाती है ये बीमारियां – मोटापा, मधुमेह, हृदय रोग, सिरदर्द, बीमारियों से लडऩे की क्षमता कम होना, दांत टूटना।
शुगर छोडऩे के कितने समय बाद कैसा असर
– 1 घंटा: शूगर खाना बंद करने के एक घंटे बाद ही आपकी भूख जाग जाएगी।
– 1 दिन: एक दिन बाद हृदय की धड़कने सामान्य हो जाएंगी।
– 3 दिन: मीठी चीजों की याद आना बंद हो जाएगी।
– 1 हफ्ता: मूड बदलने लगेगा। त्वचा में चमक आने लगेगा। एनर्जी बढ़ जाएगी।
– 1 माह: मेमोरी बढ़ जाएगी।
– 1 साल: बॉडी शेप में आने लगेगी। एक्सट्रा वसा गायब हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *