ग्रामीण महिलाओं में सर्विक्स तो शहरी में स्तन कैंसर के मामले अधिक
० बीएसआर कैंसर अस्पताल के विशेषज्ञों ने स्क्रीनिंग को बताया जरूरी
भिलाई। कैंसर एक लगातार बढ़ती जा रही ऐसी बीमारी है जिसकी समय पर जांच एवं पहचान होने पर पूर्णरूप से इलाज संभव है। जहां तक महिलाओं का सवाल है तो सर्वाधिक मामले स्तन कैंसर के होते हैं जिसके बाद गर्भाशय ग्रीवा (सर्विक्स) के कैंसर आते हैं। स्तन कैंसर के सर्वाधिक मामले जहां शहरी आबादी में देखने को मिलते हैं वहीं ग्रामीण महिलाओं में सर्विक्स के कैंसर ज्यादा दिखते हैं।












